63 वर्ष की उम्र में महिला ने हरियाणा में पास की 10वीं की परीक्षा, अब बनना चाहती हैं सरपंच
हरियाणा की सुशीला देवी ने 63 वर्ष की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास की है। अप्रैल-2026 में आयोजित नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 79.6% अंक हासिल किए हैं। 5वीं के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी और अब 12वीं को पूरा कर वह गांव की सरपंच बनने के अपने सपने को पूरा करेंगी।