64 साल बाद होली और रमज़ान का जुमा पड़ रहा है एकसाथ
रिपोर्ट्स के अनुसार, 14 मार्च को होली और रमज़ान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहा है। इसके चलते देशभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और यूपी में कई जगह मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज़ का समय बदल दिया गया है और हैदराबाद में ज़बरदस्ती रंग डालने पर रोक है।