लोकेश जैन नामक इंस्टाग्राम यूज़र ने अपने 65-वर्षीय पिता द्वारा जैन दीक्षा लिए जाने का वीडियो शेयर किया है। लोकेश कहते हैं, "मेरे पिता...हमें हमेशा के लिए छोड़कर जा रहे हैं...आज के बाद वह कभी मुझे बेटा...मैं उन्हें पापा नहीं कह पाऊंगा।" वीडियो में दीक्षा के लिए उनके पिता को लोग मेहंदी लगाकर, शेव कर व नहलाकर तैयार करते दिखे।