66% भारतीय पायलट उड़ान के दौरान विमान में सो जाते हैं: सर्वे

हरियाणा के गुरुग्राम की एनजीओ 'सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन' के एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि 66% भारतीय पायलट थकावट के कारण अपने क्रू मेंबर को बिना बताए विमान के कॉकपिट में सो जाते हैं। सर्वे में 73% पायलटों ने थकावट का बड़ा कारण सुबह उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को बताया है। सर्वे में 542 पायलटों ने भाग लिया था।