हरियाणा में मुरथल के मशहूर पराठे वाले ढाबे 'अमरीक-सुखदेव' की 69 वर्ष पुरानी तस्वीर सामने आई है। 1956 में एक झोपड़ी से शुरू हुए इस ढाबे को सरदार प्रकाश सिंह ने खोला था, जिसे बाद में उनके बेटों अमरीक सिंह और सुखदेव सिंह ने अपने नाम पर रखा। शुरुआती दिनों में इस ढाबे पर सिर्फ दाल-रोटी-सब्ज़ी परोसी जाती थीं।