7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद तिब्बत में हुए भारी नुकसान की तस्वीरें आईं सामने

तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद हुए भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें ढहे हुए मकान और मलबे से भरी गली में पिचकी हुई कार दिख रही है। चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, ल्हात्से काउंटी और चांग्सुओ टाउनशिप जैसे इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। मृतकों की संख्या 95 हो गई है।