7 गुफाओं की मिश्रण है महाराष्ट्र की एलिफेंटा केव्स, विश्व धरोहर में है शामिल

महाराष्ट्र की एलिफेंटा केव्स में 7 गुफाएं हैं और यह भारत का प्रमुख ऐतिहासिक व पर्यटक स्थल है। यह भव्य गुफाएं 2 अलग-अलग वर्गों में बंटी हुई हैं जिसके एक भाग में हिंदू धर्म से संबंधित गुफाएं जबकि दूसरे भाग में बौद्ध धर्म से संबंधित गुफाएं शामिल हैं। एलिफेंटा केव्स को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है।