7 घंटे से कम नींद घटा सकती है उम्र! नई स्टडी ने चेताया
ऑक्सफोर्ड अकैडमी की एक नई स्टडी में पता चला है कि 7-घंटे से कम नींद लेना उम्र घटा सकती है। अमेरिका के 3,000+ काउंटीज़ के 2019–2025 के डेटा में पाया कि जहां लोग 7-घंटे/रात से कम सोते थे वहां जीवन प्रत्याशा कम थी। शोधकर्ताओं ने पाया कि कम नींद का प्रभाव मोटापा/डायबिटीज़/शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिमों से बड़ा हो सकता है।