7 जनवरी को होने वाली आरपीएससी परीक्षा में रोडवेज़ बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 7 जनवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज़ की साधारण व एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। रोडवेज़ के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा।

Load More