संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को बताया है कि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित होगी। बकौल यूपीएससी, राज्य सरकारों से छात्रों व परीक्षा संबंधित कार्यों के सरल परिचालन को सुनिश्चित करने की अपील की गई। गौरतलब है 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी को सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा होनी है।