inshorts

7 दिनों में 17% की गिरावट से उबरा इंडिगो का शेयर, इन दो वजहों से लौटे निवेशक

इंडिगो संकट के चलते इंटरग्लोब एविएशन के शेयर लगातार सात कारोबारी दिनों में करीब 17% तक टूटने के बाद मंगलवार को उबरते नज़र आए। इंट्रा-डे में आज कंपनी के शेयर 1.44% उछलकर ₹4,982.95 तक पहुंच गए। शेयरों में रिकवरी कंपनी द्वारा मौजूदा स्थिति को लेकर डीजीसीए को अपना पक्ष भेजे जाने और ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश रुझानों के चलते हुई।