मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने एक आधिकारिक बयान में अपील की है कि राज्य के उपद्रवी लूटे हुए हथियारों को अगले 7 दिन के अंदर स्थानीय पुलिस थानों में जमा करा दें और ऐसा ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल ने कहा, "हथियार वापस करना शांति सुनिश्चित करने की दिशा में शक्तिशाली कदम हो सकता है।"