7 दिनों में छठी बार बढ़ाए गए पेट्रोल व डीज़ल के दाम

देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में 7 दिनों में छठी बार बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सोमवार को 30 पैसे/लीटर की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत ₹99.41/लीटर जबकि 35 पैसे/लीटर बढ़कर डीज़ल की कीमत ₹90.77/लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 31 पैसे/लीटर बढ़कर ₹114.19/लीटर जबकि डीज़ल की कीमत 37 पैसे/लीटर बढ़कर ₹98.50/लीटर हो गई है।