7 धुर ज़मीन पर बिहार में देसी राजमिस्त्री ने बनाई 4 मंज़िला 'समोसा बिल्डिंग', वीडियो आया सामने

पटना (बिहार) के मसौढ़ी में 7 धुर ज़मीन पर तिकोने आकार में बनी एक 4 मंज़िला इमारत का वीडियो वायरल हो रहा है। इलाके में 'समोसा बिल्डिंग' नाम से फेमस इस इमारत को गांव के एक राजमिस्त्री ने बनाया है। मकान मालिक ने बताया कि राजमिस्त्री ने खुद इसका नक्शा बनाया था जिसमें बेडरूम, बाथरूम, किचन व दुकान भी है।