छपरा (बिहार) में शादी की सभी रस्में पूरी करने के बावजूद एक दूल्हे को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। दरअसल, शादी (25-नवंबर) के बाद अगली सुबह राहुल को सलामी में मिले रुपए गिनने की रस्म शुरू हुई, इस दौरान वह बार-बार गलती करने लगा। इससे दुल्हन ने राहुल की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया।