7 भाषाएं बोलने में माहिर व पीएचडी कर चुकी महिला का हिज़्बुल्लाह के पेजर धमाकों से जुड़ रहा नाम

हंगरी स्थित कंपनी बीएसी कंसल्टिंग का संबंध हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों के पेजर में विस्फोट के मामले से जुड़ रहा है। कंपनी की सीईओ क्रिस्टियाना बार्सोनी-आर्किडियाकोनो (49) हैं जो पार्टिकल फिज़िक्स में पीएचडी कर चुकी हैं और 7 भाषाएं बोल सकती हैं। रिपोर्ट्स हैं कि बीएसी कंसल्टिंग ने एआर-924 पेजर्स को बनाया और बेचा था जो लेबनान में फट गए थे।