7 मंज़िला इमारत की छत से मुंबई में गिरा 12-वर्षीय बच्चा, हुई मौत

वाशी (मुंबई) में सोमवार को 7-मंज़िला इमारत की छत से गिरकर 12-वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चा इमारत की छत पर रखे एक ट्रैम्पलीन पर खेल रहा था और तभी वह नियंत्रण खो बैठा और गिर गया। बकौल पुलिस, बच्चे को कई फ्रैक्चर आए और डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।