दिल्ली के ज़ोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से 23 जुलाई के बीच दिल्ली से 7,880+ लोग लापता हुए हैं जिनमें से 4,753 महिलाएं हैं। इनमें बाहरी उत्तरी दिल्ली के इलाकों बवाना, स्वरूप नगर व समयपुर बादली आदि से गुमशुदगी के सर्वाधिक 908 मामले दर्ज हुए हैं। इसी अवधि में 1,486 अज्ञात शव मिले हैं।