7 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी, सूची आई सामने

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को 7 राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भूस्खलन हो सकता है।