भारतीय मौसम विभाग ने 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 5 दिनों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 12-15 अप्रैल तक हीट वेव के हालात बन सकते हैं जबकि हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में 12 अप्रैल को हीट वेव की आशंका है। झारखंड व मध्य प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।