ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल में बायीं आंख का ऑपरेशन कराने गए 7-वर्षीय बच्चे का डॉक्टर ने गलती से दायीं आंख का ऑपरेशन कर दिया था। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। दरअसल, बच्चे को बायीं आंख से अक्सर पानी आने की दिक्कत थी जिसके बाद डॉक्टर ने ₹45,000 में ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी।