तेलंगाना के जोगुलांबा गदवाल ज़िले में एक प्राइवेट अस्पताल में एक 7-वर्षीय लड़के के घाव पर टांके लगाने की बजाय उस पर फेवीक्विक लगा दी गई। एक वीडियो में एक एमबीबीएस डॉक्टर बच्चे के पिता से कहता दिख रहा है कि बिजली न होने के कारण ऐसा गलती से हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।