7 साल की उम्र में दोनों हाथ खोने वाले हार्दिक कौशल ने पास की राजस्थान सिविल जज परीक्षा

7-साल की उम्र में हाई-टेंशन तार की चपेट में आकर दोनों हाथ खोने वाले हार्दिक कौशल ने हाल ही में राजस्थान सिविल जज परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि निर्भरता से तंग आकर छठी कक्षा में उन्होंने कोहनियों से लिखना और रोज़मर्रा के काम सीखने का फैसला किया। बकौल हार्दिक, वह कोहनी के सहारे लिखने की कोशिश करते थे।