भारत सरकार की नई रोज़गार रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 7 साल में रेगुलर सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की औसतन सैलरी में ₹4,565/माह का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2017 में औसत मासिक आय ₹16,538 थी जो अप्रैल-जून 2024 तक बढ़कर ₹21,103 हो गई। वहीं, दिहाड़ी मजदूरों की औसत रोज़ाना कमाई ₹294 से बढ़कर ₹433 हो गई है।