7 साल से मुहूर्त ट्रेडिंग पर सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी तेज़ी, इस बार जारी रहेगा सिलसिला?
दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग पर पिछले 7-साल से सेंसेक्स और निफ्टी हर बार बढ़त के साथ बंद हुए और 10-साल में दो बार ऐसा हुआ जब मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में इंडेक्स नीचे बंद हुए हों। मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के दिन नैशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर होती है जो इस साल आज दोपहर 1:45-2:45 बजे तक चलेगी।