अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में पिता द्वारा अज्ञात शव की बेटी के तौर पर पहचान करने के बाद 7-साल पहले मृत घोषित की गई एक महिला ज़िंदा मिली है और उसने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली थी। उसकी हत्या को लेकर एक व्यक्ति जेल में कैद है। पुलिस ने सोमवार को महिला को कोर्ट में पेश किया।