7 हफ्तों बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोतरी, पिछले सप्ताह $5.57 बिलियन बढ़ा
भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, 7 हफ्तों की लगातार गिरावट के बाद 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार $5.57 बिलियन बढ़कर $629.56 बिलियन हो गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $1.89 बिलियन घटकर $623.98 बिलियन रहा था। सितंबर 2024 के अंत में भंडार $704.88 बिलियन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।