दिग्गज बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा (70) ने एक पोस्ट में अपनी फिटनेस का राज बताया था। उन्होंने बताया था, "हफ्तेभर के रूटीन में कार्डियो-वस्कुलर (स्विमिंग/इलिप्टिकल्स), मशल टोन (वज़न उठाकर वर्क आउट करना) और स्ट्रेचिंग (योग) को साप्ताहिक रोटेशन बेस पर करता हूं। हालांकि, मेरे हेल्थ रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा हर सुबह 20 मिनट ध्यान करना है।"