मेक्सिको में मंगलवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आने के बाद रात के आसमान में फैली रोशनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आकाश में चमकीले बैंगनी, हरे और नीले रंग की रोशनी नज़र आ रही है जिसे 'भूकंप के कारण हुई रोशनी' कहा जाता है। भूकंप का केंद्र अकापुल्को से 17.7-किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।