फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर अशोक सेठ ने 'इंडियन एक्सप्रेस हिंदी' को बताया है, "अगर हमें हार्ट अटैक है या हार्ट अटैक लग रहा है तो डिस्प्रिन की 325 मिलीग्राम की गोली चबाएं, पानी के साथ ना निगलें।" उन्होंने बताया, "इसका प्रभाव 10-15 मिनट में आ जाता है...यह गोली (70 पैसा/गोली) हार्ट अटैक से बचा सकती है।"