70 यात्रियों के साथ फ्लाइट ने बिना इंजन कवर के मुंबई एयरपोर्ट से भरी उड़ान, जांच के आदेश

मुंबई एयरपोर्ट से अलायंस एयर की फ्लाइट (एटीआर-72-600) ने 70 यात्रियों के साथ बुधवार को विमान के इंजन कवर के बिना उड़ान भरी। टेक-ऑफ के वक्त मुंबई में रनवे पर ही विमान से इंजन कवर गिर गया था, हालांकि, भुज में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। वहीं, डीजीसीए ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।