70 वर्षीय पुजारी की राजस्थान में मंदिर के पास संदिग्ध चोरों ने की पीट-पीटकर हत्या
राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जालोर में एक मंदिर के पास 70 वर्षीय पुजारी की उसकी झोपड़ी में संदिग्ध चोरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, पुजारी के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।