डूंगरपुर (राजस्थान) में 95-वर्षीय रामा भाई अंगारी नामक बुज़ुर्ग ने 90-वर्षीय जीवली देवी से शादी की है। 70 साल से साथ रह रहे बुज़ुर्ग कपल के 8 बच्चे हुए जिनमें से कुछ की शादी हो चुकी है। दोनों ने घरवालों के सामने सामाजिक रीति-रिवाज़ से शादी करने की इच्छा जताई थी जिसके बाद परिवार ने उनकी धूमधाम से शादी कराई।