फोटोग्राफिक साक्ष्यों ने पश्चिम बंगाल के नेओरा वैली नैशनल पार्क में कस्तूरी मृग (मस्क डियर) की मौजूदगी की पुष्टि की है। अब तक अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और उत्तराखंड में कस्तूरी मृग की पुष्टि हुई थी। बंगाल में इसकी आखिरी रिकॉर्डेड साइटिंग 1955 में हुई थी। दिसंबर-2024 में कैमरा ट्रैप में मृग की 6 तस्वीरें कैद हुईं हैं।