700+ अंक लुढ़का सेंसेक्स, 25,100 के नीचे पहुंचा निफ्टी, अदाणी पोर्ट 7% व ज़ोमैटो 6% तक टूटे
भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 770 अंक टूटकर 81,537 पर जबकि 223 अंक की भारी गिरावट के साथ निफ्टी 25,048 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 24 कंपनियां आज लाल निशान पर बंद हुईं जिसमें सबसे बड़ी गिरावट अदाणी पोर्ट्स (7.52%), ज़ोमैटो (6.29%) और इंडिगो (4.27%) के शेयरों में दर्ज की गई।