बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बीच मंगलवार को कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 700 अंक तक टूटकर 79,000 अंक के नीचे आ गया। वहीं, इस दौरान एनएसई का निफ्टी 200 अंक से अधिक गिरकर 24,000 के नीचे कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 में से ज़्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।