ओडिशा के खुर्दा स्थित तिरीमल गांव में एएसआई की टीम को खुदाई में 7,000 साल पुरानी चाल्कोलिथिक बस्ती के अवशेष मिले हैं। एएसआई के मुताबिक, खुदाई में कई गोलाकार झोपड़ियों, मिट्टी की दीवारों और खंभों के लिए बनाए गए गड्ढों के अवशेष मिले हैं। एएसआई ने इस खोज को प्राचीन भारतीय सभ्यताओं की श्रृंखला में महत्वपूर्ण कड़ी बताया है।