ऐम्स्टरडैम सेंट्रल स्टेशन ने साइकल के लिए अंडरवॉटर पार्किंग खोली है जहां एक साथ 7,000 साइकल पार्क की जा सकती हैं। स्टेशंसप्लीन की इस पार्किंग फेसिलिटी को मेट्रो हॉल और ऐम्स्टरडैम सेंट्रल स्टेशन से अंडरग्राउंड रास्ते के ज़रिए जोड़ा गया है। एक रास्ता लोगों को पानी के नीचे बने गैराज से ऊपर बने एंट्रेंस तक ले जाता है।