70-वर्षीय महिला का प. बंगाल में चोरों ने कथित तौर पर किया रेप

पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को बताया कि दक्षिण 24 परगना में 70-वर्षीय महिला का चोरों के एक समूह ने कथित तौर पर रेप किया। आरोपी वारदात के बाद बुज़ुर्ग महिला की सिलाई मशीन चुराकर ले गए थे और महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया, "6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"