72 घंटे में आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं: बच्चे पर एफआईआर की आलोचना के बाद पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस ने 'गन कल्चर' को बढ़ावा देने के आरोप में 10-वर्षीय लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर हुई आलोचना के बाद लोगों से 72 घंटों में स्वेच्छा से अपने सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा है। गौरतलब है, टॉय गन का दावा होने पर पुलिस ने बच्चे के खिलाफ एफआईआर रद्द कर दी है।