7,200 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा ऐस्टेरॉयड, आज धरती के पास से गुज़रेगा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 60 फीट के ऐस्टेरॉयड 2023 एचजी1 को लेकर अलर्ट जारी किया है जो 7,200 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा ने कहा कि इस ऐस्टेरॉयड से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। नासा के मुताबिक, यह 9 मई (मंगलवार) को पृथ्वी से 4.16 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुज़रेगा।