74 घंटे/सप्ताह काम किया, केवल 5% हाइक मिला: डेलॉइट कर्मी ने 10 साल बाद छोड़ी नौकरी
डेलॉइट के एक कर्मचारी ने 'मनीकंट्रोल' को बताया है कि उसने 'बर्नआउट, अवास्तविक अपेक्षाओं और प्रयासों-रिवॉर्ड के बीच बढ़ते अंतर' के कारण 10-साल बाद अपनी नौकरी छोड़ दी। उसने बताया, "मैंने (इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति) की अपेक्षा से अधिक (74 घंटे/सप्ताह) काम किया...प्रमोशन के लिए क्वॉलिफाई किया...5% हाइक मिला।" दरअसल, मूर्ति अक्सर 70 घंटे/सप्ताह काम की वकालत करते हैं।