inshorts

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर फहराया गया तिरंगा; परेड शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई और गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हो गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।