75 के हुए नायडू हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, बिना बिजली वाले गांव से निकलकर बने सीएम

20 अप्रैल 1950 को जन्मे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रविवार को 75 वर्ष के हो गए हैं। वह ₹931 करोड़ की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने बिना बिजली वाले गांव से निकलकर मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा तय की। नायडू की पढ़ाई की बात करें तो वह एमए कर चुके हैं।