75 तालाबों की सफाई कर चुका है बुंदेलखंड का 30 वर्षीय शख्स, पीएम ने की थी तारीफ
बुंदेलखंड क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय पीएचडी के छात्र रामबाबू तिवारी अब तक 75 तालाबों की सफाई और पुनरुद्धार का काम कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में रामबाबू की तारीफ की थी। रामबाबू ने 17 साल की उम्र में तालबों की सफाई के लिए मिशन शुरू किया था।