टाटा ग्रुप ने बताया है कि 75 साल पहले 1946 में जब 'एअर इंडिया' टाटा संस के एक विभाग से बढ़कर कंपनी बनी तब कर्मचारियों के वोट से इसका नाम तय हुआ था। कर्मचारियों ने इंडियन एयरलाइंस, पैन-इंडियन एयरलाइंस, ट्रांस-इंडियन एयरलाइंस और एअर इंडिया के विकल्प में से एअर इंडिया को 72 और इंडियन एयरलाइंस को 58 वोट दिए थे।