NASA के हबल और जेम्स वेब टेलीस्कोप ने पृथ्वी से करीब 7,500 प्रकाश-वर्ष दूर बिल्ली के सिर जैसी संरचना की तस्वीरें ली हैं। कैरिना नेबुला में मौजूद इस संरचना को 'कैट्स हेड नेबुला' नाम दिया गया। हबल ने धूल भरे हिस्से को दृश्य प्रकाश में जबकि जेम्स वेब ने धूल के पीछे छिपी विशेषताओं को इन्फ्रारेड किरणों में कैद किया।