75,000 साल पहले जीवित रही निएंडरथल महिला का चेहरा किया गया री-कंस्ट्रक्ट, तस्वीर हुई जारी

वैज्ञानिकों ने एक निएंडरथल महिला का चेहरा री-कंस्ट्रक्ट कर बताया है कि जब महिला जीवित रही होगी तो वह कैसी दिखती होगी। शैनिडार ज़ेड नामक यह महिला 75,000 साल पहले रहती थी और इसके अवशेष 2018 में इराक में शैनिडार गुफा में मिले थे। विश्लेषण के मुताबिक, शैनिडार ज़ेड की निधन के समय उम्र 40 साल से अधिक रही होगी।