75-वर्षीय शख्स ने एमपी में महिला का पिछले कुछ महीनों में कथित तौर पर कई बार किया रेप

पुलिस ने बताया है कि जबलपुर (एमपी) में एक 75-वर्षीय शख्स पर पिछले कुछ महीनों में एक 62-वर्षीय महिला के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी है और आरोपी के घर में किराए पर रहती थी। बकौल महिला, आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।