76% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद आईडेंटिकल ब्रेंस स्टूडियोज़ में लगा अपर सर्किट

आईडेंटिकल ब्रेंस स्टूडियोज़ लिमिटेड के शेयर गुरुवार को एनएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 76% प्रीमियम के साथ ₹95 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹54 था। लिस्ट होने के बाद कंपनी के शेयर थोड़ी देर के लिए ₹90.25 के लोअर सर्किट पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयर 5% चढ़कर ₹99.75 के अपर सर्किट पर पहुंचे हैं।